लखनऊ। महोबा जनपद के कुलपहाड़ के मोहल्ला कठबरिया में तीन बच्चों की हत्या और मां का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पर एसपी, सीओ के अलावा कई थानों की पुलिस पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
कठबरिया मोहल्ला निवासी कल्याण सिंह यादव की पत्नी सोनम (35) अपने पुत्र विशाल (11), पुत्री आरती (9) व अंजलि (7) के साथ घर रहती थी। दिवाली पर किसी बात को लेकर पति का अपने पत्नी सोनम से विवाद हो गया, जिससे वह अपने गांव सेला में रहने लगा था। शनिवार की सुबह तीनों बच्चों का शव बिस्तर पर पड़ा मिला, जबकि सोनम का शव फांसी पर। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मृतका के बड़े भाई भानसिंह ने पुलिस को बताया कि दिवाली से कल्याण अपनी पत्नी व बच्चों से बात नहीं कर रहा था। घर में खाना भी नहीं खा रहा था।

0 Comments