बलिया। बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के डुमरी ग्राम सभा में आयोजित जन चौपाल में पहुंचे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, MLC राजपाल कश्यप व अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री ब्यास जी गोंड का स्वागत नगर विधानसभा के सपा नेता अनिल राय ने महर्षि भृगु मुनि व दर्दर मुनि का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए अनिल राय ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बलिया नगर में बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। सुरहा ताल और बलिया शहर में पानी निकास की व्यवस्था न होने से आम जन मानस आज भी वीभत्स समस्या से जूझ रहा है। चंद शौचालय बनवाकर अपनी पीठ थपथपा रही भाजपा सरकार बलिया नगर की जनता के साथ विश्वासघात की है। कहा कि अब समय आ गया है कि वर्तमान सरकार को नगर विधानसभा तथा उत्तर प्रदेश से खदेड़ कर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाकर बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जाय। जन चौपाल में अक्षय वर्मा पानी नेता, अनिल यादव, श्रीप्रकाश गोंड, रवि साहनी, वी के सिंह, अक्षय तिवारी, धर्मेंद्र पाण्डेय, मनीष पाण्डेय प्रधान, अखिलेश तिवारी, दारा पाण्डेय, शक्ति मिश्रा, गौतम सिंह, शैलेश यादव, हरेंद्र यादव आदि सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का काम किया।
0 Comments