हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर गांव निवासी एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलता मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पिता से तहरीर मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव की पत्नी प्रियंका यादव (23) बुधवार की सुबह दिनचर्या के कार्यों में जुटी गई थी। बर्तन साफ करने के बाद घर के अंदर गई और किसी से फोन पर बात की। इसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गई। बताया जा रहा है कि पड़ोस का कोई युवक उसके घर गया तो देखा कि प्रियंका पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर झूली थी। वहीं युवक अगल बगल के लोगों से बताया। उसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। हालांकि पुलिस आने से पहले ही शव को फंदे से उतार दिया गया था। घटना स्थल पर पहुंचे उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पान्डेय ने बताया कि घर जेठानी के अलावा कोई नहीं था। प्रियंका की शादी करीब चार साल पूर्व हुई थी। उसे एक डेढ़ साल का लड़का भी है। पति व सास बाहर रहते हैं। मृतका के पिता गणेश यादव निवासी पचरुखा ने तहरीर दी गयी है।
एके भारद्वाज
0 Comments