मझौवां, बलिया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर में मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर प्रशिक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने बच्चों को आपदा के समय सुरक्षा सम्बन्धित तमाम जानकारी दी। कुशल आपदा प्रबंधन के लिए छात्र-छात्राओं को आपदा से होने वाले खतरों के प्रति आगाह करने के साथ ही उससे बचाव के उपायों से परिचित कराया। साथ ही बच्चों द्वारा पुछे गये सवालों पर उन्हें सूत्रों के माध्यम से संतुष्ट किया गया। बुकलेट पेन्टिंग के लिए चार्ट वितरण किया गया।
ग्राम पंचायत बेलहरी के प्रधान प्रतिनिधि डॉ. भूपेश सिंह ने इस कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि जागरूकता प्रशिक्षण एवं सतर्कता से आपदा काल खण्ड में जनधन की हानि को न्यूनतम किया जा सकता है।बच्चों के लिए यह कार्यक्रम उपयुक्त है। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका रुख्सार बानो, सहायक अध्यापिका मीना देवी, पूजा यादव, अनीता पटेल, सुनंदा यादव के अलावा अटल सिंह, राजू सिंह, त्रिशूलधर सिंह, अशोक सिंह, विमलेश सिंह, वृजविहीरी सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
हरेराम यादव
0 Comments