बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस पार्टी तेजी से जुट गई है। पार्टी के बलिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह राहुल ने अपनी कमेटी घोषित कर दी है। नगर अध्यक्ष ने नवगठित कमेटी की सूची जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय व प्रदेश सचिव बलिया प्रभारी कैलाश चौहान को प्रेषित किया है। नगर अध्यक्ष ने कमेटी के पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की दृष्टि से काम करने को कहा है। कहा कि भाजपा सरकारी योजनाओं का प्रचार कर रही है, जबकि धरातल पर कहीं कुछ नहीं दिख रहा है। कार्यकर्ता इस झूठ के बारे में जनता को बताएं और ज्यादा से ज्यादा जनता से जुड़ें।
0 Comments