बेरुआरबारी, बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवा गांव में काले नाग के काटने से एक युवक की मौत की हो गयी। इसकी खबर मिलते ही गांव समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बरवा निवासी शिवसागर राजभर (48) पुत्र ब्रम्हदेव राजभर शनिवार की सायं धान का बोझ लेकर घर जा रहे थे। बोझ में पहले से छुपा काले नाग ने उन्हें काट लिया। लोग कुछ समझ पाते, तब तक शिवसागर के मुंह से झाग निकलने लगा। आनन-फानन में परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी ले आये, जहां से चिकित्सकों ने बलिया रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गयी। यह खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी, बेटा, बेटी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बेटी के विवाह की तैयारी में जुटा था। ग्राम प्रधान छोटक राजभर, विनोद सिंह व समाजसेवी राजू पांडेय ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की हैं।
प्रमोद कुमार
0 Comments