बलिया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर गुरुवार को नगर पंचायत रेवती कार्यालय परिसर में अवस्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल में अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह ने गोवंश को गूड़ व चना खिलाकर गोपाष्टमी पर्व मनाया। वहीं, शाम को गोवंश आश्रय स्थल को दीपों की रोशनी से प्रकाशित किया गया।
अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह ने उपस्थित जनमानस को गो-पालन, गो-आधारित अर्थ व्यवस्था, गो-पालन के महत्व, गो-उत्पादों, गो-आधारित जैविक कृषि को बढावा देने के प्रति जागरुक किया। इस मौके पर नगर पंचायत बैरिया के अधिशासी अधिकारी आशुतोष कुमार ओझा, नगर पंचायत के कर्मचारी वसीम अकरम, संदीप केशरी, शेषनाथ साहनी, छितेश्वर राजभर, दीपक भारती, छठ्ठू लाल केशरी, सन्तोष रावत आदि उपस्थित रहे।
चंद्रप्रकाश गुप्ता छोटू
0 Comments