बलिया। भारत सरकार द्वारा नेशनल अच्चीवमेंट सर्वे किया जा रहा है। इसमें जनपद के 220 विद्यालयों का चयन किया गया है। इसके तहत सरकारी प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों के ज्ञान का आकलन होगा।
12 नवम्बर को नेशनल अचीवमेंट सर्वे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों के ज्ञान को मापा जाएगा। कक्षा ग्रेड 3 व ग्रेड 5 के बच्चो का एग्जाम 90 मिनट तथा ग्रेड 8 और ग्रेड 10 के बच्चो का 1 घंटा 20 मिनट का होगा। उच्चाधिकारियों ने पत्र जारी कर कहा है कि 12 नवम्बर को चयनित स्कूलों को सुबह 7.30 बजे खोला जाए। विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी या शिक्षक का 12 नवम्बर को फोन स्विच ऑफ नहीं करने के निर्देश हैं।
रोहित सिंह मिथिलेश
0 Comments