आगरा। आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार शमसाबाद शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजराज सिंह को मेरठ स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आरोप है कि शमसाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लहर पट्टी पर तैनात प्रधानाध्यापक भैरोनाथ सिंह से खंड शिक्षा अधिकारी ब्रजराज सिंह ने आठ हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। भैरोनाथ सिंह अपने जीपीएफ से ऋण लेना चाहते थे, जिसके लिए ब्रजराज रिश्वत मांग रहे थे। पीड़ित ने विजिलेंस में शिकायत की। विजिलेंस ने कई स्तर पर जांच की। आरोप की पुष्टि हुई। भगवान टाकीज स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर से टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी को मेरठ कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
0 Comments