लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित राधा रानी भक्ति संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिलेश मिश्र IAS ने नोनापार निवासी मानव अधिकार व सेना के विधिक सलाहकार राज तिवारी को कृष्ण भक्तों की अंतर्राष्ट्रीय संस्था Marvellous Universe Society of Lord Krishna Conciliation का राष्ट्रीय प्रचारक बनाया। उन्हें मनोनयन पत्र व शाल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आजीवन सदस्यता प्राप्त करने वाले सदस्यों को भी मनोनयन पत्र दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखिलेश मिश्र IAS ने कृष्ण काव्य की प्रस्तुति से की। साथ ही रायबरेली से आये भक्त मंडली ने अपने अद्भूत कृष्ण भजन कीर्तन प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष Dr. शशि कांत तिवारी (PRO सांसद एवं भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी) ने बताया कि मुस्कान एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जिसके संरक्षक सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी है। मुस्काॅन परिवार देश विदेश हर जगह फैला हुआ है। संस्था सभी कृष्ण भक्तो को जोड़ने का काम करती है।
हरे कृष्ण हरे राम के नारे को सशक्त बनाना ही संस्था की प्रथमिकता
Dr. शशि कांत तिवारी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य कृष्ण भक्ति व गीता पाठ अपना कर सुन्दर जीवन जीने का अवसर मिलता है। कीत॔न, योग, साधना व आट॔ आफ हैपीनेस सत्र में भाग लेते से शारीरिक मानसिक व्यायाम करने का अवसर मिलता है, जिससे तनाव और अवसाद दूर होता है। अद्भूत संगठन मुस्काॅन परिवार एक परिवार जैसा है। संकट के समय एक दूसरे के काम आ सकते है।
यज्ञ व सत्संग में शामिल होने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और मानवीय मूल्यों का विकास होता है। राष्ट्र व समाज के पुनर्निर्माण की भावना से राष्ट्रवाद की भावना बढ़ती हैं। सनातन धर्म और संस्कृति का ज्ञान से जीवन को बेहतर बनाने हेतु व धर्म की रक्षा का संकल्प लेने की क्षमता बढ़ती है। शाकाहारी होने व एकादशी व्रत रखने की प्रेरणा से मांसाहार व सभी प्रकार के नशे और व्यसन से मुक्ति मिलती है। आयुर्वेद अपनाने जैसी अच्छी आदतें पड़ती हैं। भगवत कृपा प्राप्ति, सत्संग, भजन कीर्तन से निर्मल स्वभाव बनता है तथा वाणी मधुर और स्वभाव में आत्ममियता बढ़ती हैं। समाजसेवा से जुड़ने की प्रेरणा मिलती हैं तथा सामाजिक दायित्व निभाने की शक्ति प्राप्त होती हैं। संस्कार से माता, पिता, परिवार और समाज के प्रति सम्मान बढ़ता है और नेतृत्व का विकास होता हैं। इस मौके पर नये आजीवन सदस्य आशा सिंह, डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह (Addition Director Agriculture Lucknow), पंकज त्रिपाठी, हेमा गुप्ता, अर्चना रानी, अलका सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव का स्वागत किया गया।
इस मौके मुख्य अतिथि अखिलेश मिश्र IAS विशेष सचिव परिवहन उत्तर प्रदेश, Col लक्ष्मी कांत तिवारी, श्रीमती आशा सिंह, डा. सतेंद्र कुमार सिंह, टीएन मिश्रा, अमरनाथ गुप्त, प्रमोद तिवारी, गौरी कान्त दीक्षित राष्ट्रीय कार्यकम प्रभारी मुस्काॅन, अमित यादव कार्यकारी सदस्य मुस्काॅन, सूरज केसरवानी कार्यकारी सदस्य, मैडम एस्थर व कृष्णा एन्टरप्राइजेज के सभी सदस्यों, विशाल शर्मा, अनुराग शुक्ला, राजेश सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
0 Comments