बलिया। एसपी राज करन नय्यर के निर्देशन में चितबड़ागांव पुलिस को सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सूर्यकान्त पाण्डेय मय हमराह ने धारा 376, 506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त छोटू सिंह पुत्र लल्लन सिंह (निवासी- विशुनपुरा सुजायत, चितबड़ागांव) को गिरफ्तार कर लिया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कां. चन्दन तिवारी, मनीष यादव व कार्तिकेय मिश्र भी शामिल रहे।
0 Comments