लक्ष्मणपुर, बलिया। नरही थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। आधी रात बाद हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
करनपुरा गांव निवासी मुन्ना यादव (38) पुत्र राजपति यादव बुधवार की रात घर में सोया था। रात करीब दो बजे बिजली आने पर मुन्ना पंखा का प्लग लगाते समय करंट की जद में आ गया, जिससे उसकी जान चली गयी।
0 Comments