बलिया। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की नवनियुक्त प्रादेशिक टीम की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव व प्रदेश महामंत्री पुष्पराज सिंह ने कर दी है। इसमें शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के कम्पोजिट विद्यालय सवन के शिक्षक एवं नगरा ब्लॉक के ARP संजय यादव को प्रदेश संयुक्त मंत्री बनाया गया है। इससे शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। नव नियुक्त प्रदेश संयुक्त मंत्री ने कहा कि वह शिक्षकों की समस्याओं को जनपद से प्रदेश स्तर तक सुलझाने का प्रयास करेंगे। संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करूंगा। ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को प्रदेश में मनोनीत करने पर संगठन को गति मिलेगी।
0 Comments