मनियर, बलिया। मनियर इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त अध्यापक एवं एनसीसी ऑफिसर (सेकंड लेफ्टिनेंट) सीताराम सिंह (75) का निधन मऊ स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गया। उनके निधन की समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह मिलनसार व्यक्ति थे। नौजवानों का उनके प्रति काफी झुकाव रहता था। वह नौजवानों की मदद भी करते थे। उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए थे, जहां से रेफर होने के बाद उन्हें इलाज के लिए मऊ ले जाया गया था। मनियर बहेरा नाले के किनारे शुक्रवार को श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ, जहां मुखाग्नि उनके पौत्र विशाल कुमार सिंह ने दी। उनके निधन पर संकल्प सिंह, कोपल जी, शिव नारायण राय, सभासद अंजनी कुमार सिंह, संजीत कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह हलचल, दिलीप कुमार सिंह, सौरभ कुमार पांडेय, सुनील सिंह साथी, मदन सचेस, अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, मृदुल कुमार उपाध्याय, डब्लू सिंह, सुनील सिंह अनिल सिंह इत्यादि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
0 Comments