रेवती, बलिया। नगर के वयोवृद्ध समाजवादी चिंतक डा. बच्चा लाल तांबूलकर (89) का निधन मंगलवार का रात हो गया। डा. तांबूलकर नगर के पुराने समाजवादी विचारधारा के सबसे वरिष्ठ व्यक्ति थे। उनका संपर्क न सिर्फ लोकबंधु राज नारायण से घनिष्ठ था, बल्कि तब के प्रदेश तथा जनपद के समाजवादी लोगों से आत्मीय रूप से वे जुड़े हुए थे। ताम्बूलकर चिकित्सा कार्य से जुड़े होने के साथ एक काव्यकार के रूप में नगर के साहित्यिक संस्था शारदा संस्थान से जुड़े थे। डा. ताम्बूलकार के निधन का समाचार मिलते ही मुहल्ले में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। बुधवार के दिन हुकुम छपरा गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र संतोष कुमार चौरसिया बब्लू ने दी।
पुष्पेंद्र तिवारी 'सिन्धु'
0 Comments