बलिया। जनता को सम्मान दिलाने के लिए पूर्व सांसद भरत सिंह आज (17 अक्टूबर) 10 बजे लोकनायक जयप्रकाश की जन्मभूमि जेपी नगर से पदयात्रा शुरू करेंगे। बैरिया (द्वाबा) से तीन बार विधायक व यूपी सरकार में मंत्री रहे पूर्व सांसद की यह पदयात्रा एनएच-31 पर चलते हुए 21 अक्टूबर को हल्दी पहुंचेगी, जिसका समापन जनसभा के साथ होगा। पदयात्रा को लेकर पूर्व सांसद सक्रियता ने बैरिया के राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है।
पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा है कि बैरिया उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। जनहित के मामलों के प्रति सजग रहना उनकी जिम्मेदारी है। उनका राजनीतिक जीवन यहां की जनता के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 की हालत बेहद खराब है। इस पर लोग डर-डर कर यात्रा कर रहे हैं। कटान का स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ। मेरे कार्यकाल में जो भी ठोकर बने, उससे गंगा नदी दूर चली गयी। आज उससे अधिक धन खर्च हुआ, लेकिन गांव नहीं बचे। जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मैं जनता के इस दर्द को मूकदर्शक बनकर नहीं देख सकता। यह जन सम्मान यात्रा सभी चट्टी चौराहे से होकर गुजरेगी, जिसके माध्यम से जनता की समस्या को भी सुना जाएगा।
0 Comments