सुखपुरा, बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के करमपुर गांव के पास सुखपुरा-करमपुर मार्ग पर ओवरटेक करते समय असंतुलित होने की वजह से बाइक सवार जीजा-साली ट्रैक्टर के नीचे आ गए। हादसे में साली की मौत हो गई है, जबकि गंभीरावस्था में जीजा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
मनियर थाना के दुर्गीपुर निवासिनी सुनीता (34) कुछ दिन पहले सोनबरसा स्थित अपनी बहन के घर आई थी। गुरुवार की सुबह सुनीता अपने बहनोई राजेश राजभर (37) के साथ कही रिश्तेदारी में गई थी। दोनों घर लौट रहे थे। सुखपुरा-करमपुर मार्ग पर ट्रैक्टर करमपुर गांव के पास राजेश ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी ट्रैक्टर ट्राली के झटके से उसकी बाइक पलट गयी और दोनों ट्राली की जद में आ गये। ट्रैक्टर से कुचलकर सुनीता की मौत हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया है।
केपी चमन
0 Comments