बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के लहसनी गांव निवासी एक व्यक्ति ने न सिर्फ अपने भतीजा की शादी तय किया, बल्कि कन्या पक्ष से चार लाख रुपया भी ले लिया। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। इससे कन्या पक्ष परेशान है। कन्या की मां रुपये वापसी के लिए मुख्यमंत्री के अलावा पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से जनसुनवाई पोर्टल के जरिये गुहार लगाई है।
सोनाडी गांव निवासी कन्या की मां ने शिकायती पत्र में कहा है कि पुत्री की शादी लहसनी निवासी एक व्यक्ति के घर तय की थी। इनके छोटे भाई के पुत्र से विवाह तय हुआ था। लड़का पीएसी में तैनात है। फलदान के दिन 50 हजार रुपये नकद दिया गया था। कुछ दिन बाद उस व्यक्ति का फोन आया कि पैसों की जरूरत है। घर के सामने छह डिस्मिल जमीन है, जिसकी रजिस्ट्री करानी है। महिला ने आरटीजीएस द्वारा उसके खाते में 3.50 लाख की धनराशि स्थानांतरित कर दी। इसके 10 दिन बाद ही उसने अपने आवास पर बुलाकर शादी करने से इनकार कर दिया और पैसा लौटाने से भी मना कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 Comments