बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के मनियर बलिया मार्ग पर रानीपुर योगी बाबा के मठिया के पास आमने सामने बाइकों की टक्कर में बाइक पर सवार अशोक गिरी पुत्र श्रीकिशुन गिरी (निवासी रामपुर दक्षिण थाना मनियर), पूर्व प्रधान जवाहिर वर्मा (60) (निवासी राजा गांव खरौनी, बांसडीह) एवं रवि प्रकाश मौर्या (25) पुत्र राजेंद्र वर्मा (निवासी कीर्तिपुर थाना कोतवाली बांसडीह) घायल हो गये। इसमें अशोक गिरी की हालत गंभीर है। लोगों ने तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने अशोक गिरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही सीटी स्कैन कराने के लिए जवाहिर वर्मा एवं रवि प्रकाश मौर्या को भी डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
रोहित सिंह मिथिलेश
0 Comments