बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों/वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी कर खाते से पैसा निकालने वाले 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।मनियर के प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह मय हमराह, साइबर सेल व SOG की संयुक्त टीम ने मनियर थाने में दर्ज धारा 66D आईटी एक्ट से सम्बन्धित ऑनलाइन ठगी करने वाले 03 अभियुक्तों को खेजुरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में संदीप कुमार भारती पुत्र कैलाश राम (निवासी: अहिरौली पाण्डेय, मनियर), अशोक सिंह पुत्र जयमूरत सिंह (निवासी : पनिचा, मनियर) व मनोज भारती पुत्र हिरामन राम (निवासी : अहिरौली पाण्डेय, मनियर) शामिल है।
उल्लेखनीय है कि 04 मई 2021 को अहिरौली पाण्डेय निवासी मोती लाल हरिजन पुत्र फुलेश्वर हरिजन के खाते से 07 लाख रुपये ऑनलाइन ठगी कर निकाल लिया गया था। पुलिस धारा 66 D आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना कर रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग मोती लाल हरिजन का मोबाइल चुराकर फर्जी UPI ID बनाकर उसके खाते से 7 लाख 670 रुपये निकालकर आपस में बांट लिये थे। अभियुक्तों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन बरामद हुआ। मनियर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को चालान न्यायालय कर दिया गया। संबन्धित अभियोग में धारा 66 B, 66 C IT Act व 379, 411, 419, 120B IPC की बढ़ोत्तरी की गयी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.SHO राजीव सिंह थाना मनियर बलिया मय फोर्स।
2.निरीक्षक बीरेंद्र कुमार मिश्र प्रभारी साइबर सेल बलिया।
3.उप निरीक्षक संजय सरोज प्रभारी SOG बलिया।
4.कांस्टेबल अमरनाथ मिश्र साइबर सेल बलिया।
5.कांस्टेबल राकेश यादव SOG टीम बलिया।
0 Comments