बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के कुंवर जसाव गांव में खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल परमात्मा सिंह को अस्पताल भेजवाया। पुलिस के मुताबिक, परमात्मा सिंह व बबलू सिंह के बीच लम्बे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। गुरुवार को विवादित खेत की जुताई को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
0 Comments