बैरिया, बलिया। पूर्व सांसद भाजपा नेता भरत सिंह के पांच दिवसीय पद यात्रा की शुरुआत 17 अक्टूबर रविवार को सुबह नौ बजे से शुरू होगी। सांसद ने बुधवार को बैरिया डाक बंगले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि सुबह लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यर्पण के बाद पद यात्रा शुरू होगी। उसी दिन शाम को शोभाछपरा में चौपाल का आयोजन होगा।दूसरे दिन दोपहर को कर्णछपरा में चौपाल का आयोजन होगा। तीसरे दिन बैरिया शहीद स्मारक पर माल्यर्पण के बाद जनसभा का भी आयोजन होगा। पद यात्रा आगे के लिए रवाना होगी, जो 21 अक्टूबर को हल्दी जूनियर हाईस्कूल परिसर में जनसभा के बाद सम्पन्न हो जाएगी।
एक सवाल के जबाब में पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया कि जो कार्यकर्ता किन्ही कारणों से अपने को उपेक्षित मान कर क्षुब्ध है, उनका मान सम्मान बढ़ाने के साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी जनता जनार्दन को दी जाएगी। पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी है। हमने हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। आगे भी करेंगे। चुनाव हारना-जीतना, लड़ना-नहीं लड़ना, यह महत्वपूर्ण नही है। महत्वपूर्ण है कार्यकर्ता, जिनका सम्मान होना चाहिए। कुछ दिनों से यहा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति उतपन्न हो गयी है। भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी खिन्न है, जिन्हें पुनः मुख्यधारा में जोड़कर सक्रिय किया जाएगा। कहा कि किन्ही कारणों से मेरे साथ भी संवाद कम रहा है, उसे दुरुस्त किया जाएगा। इस अवसर पर धीरेन्द्र सिंह बड़क, तुलसी प्रसाद मौर्य, विजय यादव, रामाकांत पांण्डेय, विवेकानंद पाल, ददन भारती सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments