बैरिया, बलिया। अपने सिद्धान्तों के प्रति प्रतिबद्ध, सम्पूर्ण जगत में विख्यात भाजपा जो कहती है, वह करती है। चुनाव के पहले हमने कहा था अयोध्या में रामलला का मंदिर बनाएंगे, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे, गांव गरीब किसान की चिंता हम करेंगे और हमने वह कर दिखाया है।
शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता कॉपरेटिव बैंक के निदेशक मुक्तेश्वर सिंह द्वारा जमालपुर में आयोजित विजय दशमी महोत्सव व कार्यकर्ता सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सांसद ने कहा 'जो लोग कहते थे राम लला हम आएंगे, मंदिर नहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे' उनकी अब बोलती बंद हो चुकी है। क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की अयोध्या में मंदिर बन रहा है। कुछ लोग कहा करते थे कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा तो खून की नदियां बह जाएंगी। ऐसा कुछ नहीं हुआ, यह आप लोग देख रहे हैं। जिसने ऐसी हिमाकत की उसे या तो आसमान में भेज दिया गया या जमीन के नीचे दफना दिया गया। हमारी सरकार गांव गरीब किसान के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। कुछ असर दिख रहा है आगे आने वाले दिनों में विकास का असर दिखेगा। भारतीय जनता पार्टी जाति की राजनीति नहीं करती हैं। अगर जाति की राजनीति की होती तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बने होते। उनके जाति के लोग देश में कितने प्रतिशत हैं। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर, अखिलेश यादव तथा मायावती का बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग कुछ पल के लिए प्रभावी हो जा रहे हैं, किंतु इनका सूरज अस्त हो चुका है। भाजपा में शामिल होने वालों की होड़ लगी है। जो आएगा उसका स्वागत है, किंतु उन्हें हमारे शर्तों के अनुसार कार्य करना होगा। भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों के अनुसार चलना होगा। उन्होंने कहा की मिशन 2022 उत्तर प्रदेश में सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। गांव में जाएं। अपनी सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों के विषय में लोगों को बताएं। कार्यक्रम में बैरिया विधानसभा के चुनाव प्रभारी दुर्ग विजय राय, आरएसएस के सुधीर सिंह, ओमकार जी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, मुरली छपरा के प्रमुख कन्हैया सिंह, बैरिया के प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह आदि ने संबोधित किया। भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत तथा भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
0 Comments