बलिया। समाजवादी लोहिया वाहिनी की राज्य कार्य कारिणी में राकेश कुमार को जगह मिली है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति पर राकेश कुमार को समाजवादी लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है।
मूलरूप से बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी राकेश कुमार काफी दिनों से पार्टी में सक्रिय है। समाजवादी लोहिया वाहिनी की राज्य कार्य कारिणी में बतौर प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर राकेश कुमार ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ ही लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। साथ ही पार्टी को और मजबूती देने का काम करेंगे।
नीलेश कुमार
0 Comments