बैरिया, बलिया। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक पं. रामअनन्त पाण्डेय के अनुज व उनके राजनैतिक सलाहकार तथा मुरली छपरा ब्लाक के उप प्रमुख भाजपा नेता सुशील पाण्डेय के अग्रज स्व. पं. बैजनाथ पाण्डेय की प्रथम पुण्य तिथि शुक्रवार को दलन छपरा स्थित उनके पैतृक आवास पर मनाई गयी। उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सुशील पाण्डेय ने कहा कि मुरली छपरा के सभी गांव मे विकास के लिए नया खाका तैयार किया गया है। यह प्रयास किया जा रहा है कि विकास को तेज गति दी जाय। बताया कि पं. राम अनन्त पाण्डेय के सपनों के अनुरुप क्षेत्र का विकास किया जायेगा। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने स्व. पं. बैजनाथ पाण्डेय के चित्र के सामने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उनके पुत्र विनोद पांडे, मुन्ना पांडे, पप्पू पांडे, बबलू पांडे, पंडित अरुण पाण्डेय,ओम प्रकाश पाण्डेय, बलराम सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
0 Comments