बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी से तथाकथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आरोप है कि किशोरी शौच के लिए गांव के बाहर गयी थी, तभी पड़ोस के चार युवक उसे झाड़ियों में उठा ले गये। चारों ने किशोरी के साथ जबरिया दुराचार किया। रोती बिलखती घर पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। रविवार रात में ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के पिता कही बाहर काम करते है। वह अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची थी। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
विजय कुमार गुप्ता
0 Comments