मझौवां, बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद रामगढ़ प्रथम आगमन पर कुंवर पूर्णेन्दु सिंह का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। कुंवर पूर्णेन्दु सिंह के कहा कि भाजयुमो ने बड़ी जिमेदारी दी है, जिसका निर्वहन आप सभी के सहयोग से करूंगा। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजयुमो का लक्ष्य है कि जिला अध्यक्ष जय प्रकाश साहू व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल के नेतृत्व में बलिया की सातों विधानसभा में कमल खिलाकर पुनः योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनें। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय बहादुर सिंह, अयोध्या प्रसाद हिन्द, जिला मंत्री युवा मोर्चा अभिषेक सिंह, विधानसभा सोशल मीडिया प्रमुख अभय, चंदन व राहुल इत्यादि मौजूद रहे।
हरेराम यादव
0 Comments