बलिया। सतीश चंद्र महाविद्यालय में रविवार को अटेवा की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धुजी की अगुआई में पेंशन आंदोलन को आगे बढ़ाने व उसकी मजबूती पर बल दिया गया। मंडलाध्यक्ष ओपी राय, जिलाध्यक्ष समीर कुमार पांडेय, जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मौर्या, उपाध्यक्ष लालबहादुर शर्मा, सदस्य कार्यकारिणी विनय राय, जिला संयोजिका (महिला प्रकोष्ठ) सरवत अफरोज, चित्रलेखा सिंह, गड़वार अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आदि अन्य वक्ताओं ने पेंशन आंदोलन की मजबूती, ब्लाक में NPRC स्तर पर सप्ताह में एक जरूरी बैठक द्वारा संगठन को मजबूत करने सम्बंधित सुझाव, आंदोलन से प्राप्त उपलब्धियों और निजीकरण के विरोध में वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
इसके साथ ही महिला प्रकोष्ठ की मजबूती के लिए जिला इकाई द्वारा चित्रलेखा सिंह को जिला संरक्षक, रीमा रानी सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बबिता तिवारी को जिला महामंत्री, रंजना सिंह को जिला उपमंत्री का कार्यभार सौंपा गया। साथ ही अभिषेक श्रीवास्तव को जिला उपमंत्री व विकास सिंह को उपमंत्री को नई जिम्मेदारी दी गयी। बैठक में जिला संयोजक राजेश सिंह (राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ), मीडिया प्रभारी पंकज सिंह, आय व्यय निरीक्षक संजय पाण्डेय, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, नवानगर ब्लॉक अध्यक्ष आलोक यादव, हनुमानगंज ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर कुमार द्विवेदी, बैरिया अध्यक्ष अजीत सिंह, बेलहरी अध्यक्ष अजय कुमार चौबे, अभय सिन्हा, प्रेम प्रकाश पाठक, रोहित कुमार सिंह, रमेश प्रजापति व अटेवा के जिला मीडिया सह प्रभारी संजीव कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
0 Comments