बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चार दिवसीय रक्तदान अभियान का शुभारम्भ कर मनाया गया। अभियान के पहले दिन सदर अस्पताल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 71 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया, जिसकी शुरुआत भाजयुमो जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह 'लिटिल' व जिला महामंत्री प्रशांत श्रीवास्तव ने रक्तदान कर किया।
जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह 'लिटिल' ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी द्वारा सेवा एवं समर्पण अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। भाजयुमो कार्यकर्ता पूरे देश में रक्तदान अभियान चला रहे हैं। आम जनमानस को भी रक्तदान महादान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह 'डंपु', जिला मंत्री अरुण सिंह 'बन्टू', भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह 'लिटिल', जिला महामंत्री प्रशांत श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत तिवारी, कुंवर पूर्णेन्दु सिंह, आदित्य तिवारी 'बाबा', जिला मंत्री विश्वजीत तिवारी 'भूमिहार', नितेश सिंह 'विक्की', अभिषेक सिंह राजपूत, दीपक सिंह, विकेश सिंह राठौड़ समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments