बलिया। यूपी विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी काफी सक्रिय नजर आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 100 विधान सभा प्रभारियों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी ने बलिया विधानसभा 361 का प्रभारी अजय राय मुन्ना को बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि घोषित सभी विधान सभा प्रभारी ही पार्टी के सम्भावित प्रत्याशी होंगे।अजय राय मुन्ना का बलिया विधानसभा 361 का प्रभारी बनाये जाने से आप कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
0 Comments