बैरिया, बलिया। पर्यावरण के संरक्षण हेतु ग्राम पंचायत श्रीपतिपुर में प्रधान प्रियंका सिंह के निर्देशन में शनिवार को रामनगर गांव में सघन पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया।पौधरोपण कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि पीयूष सिंह,राम कुमार सिंह,नारद सिंह,सोनू उपाध्याय,राहुल यादव,सरोज यादव,प्रशान्त पांण्डेय,अमरीश सिंह दाढ़ी आदि शामिल थे।जिनके द्वारा सौकड़ो पौधरोपण किया गया।वही काली मंदिर परिसर में आयोजित एक अन्य पौधरोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह के अलावा अभिषेक सिंह,रितेश सिंह, रितिक सिंह, विवेक सिंह, अनिल सिंह,अजय सिंह, मोनू सिंह,चुम्मा विन्द, भेलू विन्द,अकलू विन्द व राजबिहारी विन्द शहीत दर्जनों लोग मौजूद थे। पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद प्रधान प्रियंका सिंह ने लोगो से पौधों के संरक्षण का आग्रह करते हुए कहा कि एक पेड़ 10 पुत्र के बराबर होता है। इसलिए हम सबो को मिलकर पौधों का संरक्षण किया जाएगा।इन कार्यक्रमो में लगभग 01 हजार 800 पौधों का रोपण किया गया।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
0 Comments