गोण्डा। पोस्टमार्टम हाउस से 6 लाशें जैसे ही गांव में पहुंची कोहराम मच गया। ये सभी लोग सड़क दुर्घटना में मौत की नींद सो गये थे। मृतक कृष्ण कुमार सिंह व उनके सभी परिवारों का अंतिम संस्कार उनके भतीजे द्वारा एक ही चिता पर किया गया। वहीं, गांव की मृतक एक लड़की व ड्राइवर का भी अंतिम संस्कार उनके परिजनों ने किया।
तरबगंज थानाक्षेत्र के मनहना मनियाये निवासी कृष्ण कुमार शुक्रवार को अपने बेटे के जन्मदिन पर पत्नी, बेटी व बेटे के साथ कार से देवीपाटन दर्शन के लिए जा रहे थे। कार गांव का ही ड्राइवर चला रहा था, जबकि बेटी की सहेली भी थी। बलरामपुर जिले के थाना महराजगंज तराई क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार खाई में गिर गयी, जिससे कार सवार सभी लोगों की मौत हो गयी थी। पोस्टमार्टम के बाद सभी का शव गांव में लाया गया, जिससे गांव में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों का तांता लगा रहा।
0 Comments