हल्दी, बलिया। नगवां इण्टरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य रहे स्व. विक्रमादित्य पाण्डेय ने अपने पैतृक गांव बसुधरपाह के ग्राम प्रधान पद पर आसीन होकर अपने राजनितिक जीवन की शुरुआत किया। फिर बेलहरी ब्लाक के प्रमुख और 3 बार विधायक तथा कैबिनेट मंत्री रहे।
14 जनवरी को स्व. विक्रमादित्य पाण्डेय की पुण्यतिथि से एक दिन पूर्व उनके पैतृक गांव बसुधरपाह में शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमे सभी ग्रामीण और अध्यापक उपस्थित रहेंगे, जो उनके जीवन पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी आयोजक सुशान्त कुमार पाण्डेय ने दी है।
धनंजय पांडेय 'धनजी'
0 Comments