बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया। वहीं, आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को पीड़ित किशोर की मां-बहन बाजार करने शहर गईं थी। इस बीच, किशोर को अकेले देख पड़ोसी युवक पहुंचा और जबरदस्ती अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। शाम को किशोर की मां-बहन बाजार से लौटीं तो वह कमरे में लहूलुहान पड़ा था। होश आने पर किशोर ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
0 Comments