रसड़ा, बलिया। विकास चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। मां-बाप ही नहीं, बहनें भी भाई को खूब मानती थी। घर में विकास की चचेरी बहन की शादी थी, जिसकी बारात 30 नवंबर को ही आनी थी। घर में खुशी का माहौल था। इस बीच, विकास ने मौत को गले लगाकर हर किसी को हैरत में डाल दिया। मां सरिता देवी एवं बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है। उनकी आखें लगातार बरस रही है।
मामला रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव का है। गुरुवार को रवि शर्मा का इकलौता पुत्र विकास शर्मा (25) शाम 3 बजे तक अपने साथियों संग खेल रहा था। फिर घर पहुंचा और अपने छत के कमरे में पंखे की हुक के सहारे आत्महत्या कर लिया। कमरे में पंखे की हुक में विकास को लटकता देख परिजनों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने विकास को पंखे की हुक से नीचे उतारा। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
0 Comments