बैरिया, बलिया। क्षेत्र के कोटवा निवासी प्रतीक कुमार सिंह ने एनटीपीसी के इंजीनियर पद पर पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इसको लेकर क्षेत्र सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
प्रतीक अपनी सफलता का श्रेय अपने चाचा सुनील कुमार सिंह को दे रहे है, जो गाजीपुर में पशु चिकित्सक है। डॉक्टर सुनील सिंह ने बताया कि प्रतीक हमेशा से मेधावी रहा है। पढ़ने में काफी रुचि रखता था। अपने मेहनत के बल पर ही यह मुकाम हासिल किया है।प्रतीक की शुरूआती पढ़ाई गांव के ही यूनिक कान्वेंट स्कूल में हुई। उसके पश्चात इन्होंने पालीटेक्निक आजमगढ़ से किया है। तत्पश्चात बीटेक (इलेक्ट्रिकल ट्रेड) की डिग्री ग्रेटर नोएडा से लिया। हाल ही हुए परीक्षा में एनटीपीसी में इंजीनियर के पद पर नियुक्त हुए है। उनका पूरे भारत मे दूसरा स्थान प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया है।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
0 Comments